लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भी कोरोना का संक्रमण डाक्टरों, पैरामेडिकल व कर्मियों में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को कु ल नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी शामिल है। इससे पहले पल्मोनरी क्रिटकल केयर विभाग व पल्मोनरी मेडिसिन के रेजीडेंट डाक्टर, नसिंग स्टाफ व छात्रावास का एक मेडिकोज भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है।
केजीएमयू के प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में तैनात महिला डॉक्टर व नर्स कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी विभाग में एक रेजीडेंट डाक्टर पहले से ही कोरोना संक्रमित हो चुका है। इसी प्रकार एनस्थीसिया विभाग की नर्स में कोरोना संक्रमित है हैं। इसी प्रकार होल्डिंग एरिया में तैनात नर्स भी संक्रमित मिली है। यहां पर संदिग्ध मरीजों को रखा जाता है, कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर विभाग में शिफ्ट किया जाता है। इसके अलावा पीजी में दाखिला लेने आए छात्र में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा संवेदन शील क्षेत्र कोरोना आईसीयू व रेस्पेटरी इंटेसिव केयर यूनिट के एक-एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमित मिले हैं। यही नहीं बाल रोग विभाग एक कर्मचारी व ट्रॉमा सेंटर के कम्प्यूटर ऑपरेटर को कोरोना संक्रमित मिले है।












