लखनऊ । संजय गांधी पी जी आई के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर डाक्टरों की तैनाती करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस कारण कई विभाग में मरीजों के इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सुपर स्पेशियलिटी विभागों में डाक्टरों की भर्ती को लेकर रेजिडेंट एसोसिएशन ने निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान से नये सेमेस्टर के रिजल्ट आने तक रोक लगाने की मांग की है। रेजिडेंट एसोसिएशन के महासचिव डॉ ए के गंगवार के नेतृत्व में दल निदेशक से मुलाकात की। निदेशक ने कहा है कि वह इस पर विचार करेंगे।
बताते कोशिशों के बाद भी पीजीआई में विभिन्न विभागों के कुछ वरिष्ठ प्रोफेसर सेवानिवृत्त हो चुके है आैर कुछ डाक्टर पलायन कर चुके है। निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने कहा कि कई विभागों में चिकित्सकों की कमी होने की वजह से मरीजों के इलाज में दिक्कत पैदा हो रही है। संस्थान में कई विभागों के प्रोफेसर रिटायर्मेंट तथा कुछ निजी अस्पतालों में चले गये हैं। गैस्ट्रो इन्ट्रोलॉजी यूरोलांजी न्यूरोसजँरी न्यूरोलॉजी गैस्ट्रो सर्जरी इम्यूनोलाजी में डाक्टरों के पद खाली है। अभी संस्थान में इसी वर्ष कई डाक्टर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके अलावा कई डाक्टर निजी अस्पतालों में कई डाक्टर छोड़कर चले गये हैं।












