लखनऊ । राजधानी में अब कुल 96 कन्टेनमेन्ट जोन होने जा रहे है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की सूची में 14 नए कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं, इनमें गोमती नगर विभूति खण्ड एफ-107 मंत्री आवास को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार 548/299 सूर्यानगर, कृष्णानगर 560/15 विद्या भवन, आलमबाग आजाद नगर संजय गांधी मार्ग 551 क/जी/275, गोमतीनगर विभूति खण्ड एफ-107 मंत्री आवास, इन्दिरा नगर निकट अम्बेडकर चौराहा तकरोही स्थित फैन फैक्ट्री शामिल है।
इसके अलावा कानपुर रोड एलडीए कालोनी सेक्टर एल सैक्टर-1019, एल-1493, एल-1032 व एलडीए कालोनी में शामिल सैक्टर आई का एचआईजी ए-1448 भी कन्टेनमेन्ट जोन इलाका घोषित किया गया है। वहीं कन्टेनमेन्ट जोन इलाकों में पीजीआई चरनभट्टा रोड स्थित इंन्द्रपुरी कालोनी ए-9309, सीतापुर रोड स्थित हरिओम नगर प्लाट नं 4, गोमतीनगर छोटी जुगौली 539ख/949, गोमतीनगर विभूतिखण्ड रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट फ्लैट नं. 002, न्यू हैदराबाद कालोनी 402 ज्ञान गंगा अपार्टमेंट, इन्दिरानगर में कैलासकुंज सुन्दर बेकरी के पास मकान संख्या 42 को शामिल किया गया है जबकि फैजाबाद रोड टाइम्स ऑफ इंडिया के अपोजिट 101 ओमेगा प्रेसेडेंसी व राजाजीपुरम निकट वेद मंदिर के ई.1032 को भी कंटेनमेंट इलाका घोषित किया गया है।




