केजीएमयू में कार्यपरिषद की बैठक आज

0
765

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक होने जा रही है। बैठक में पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में डीएम कोर्स के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना तय माना जा रहा है। वहीं केजीएमयू प्रशासन ने एमसीआइ के मानकों के अनुरूप डॉक्टरों की तैनाती कर दी है।

केजीएमयू को पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग शताब्दी फेज- टू में है। यहां पर संविदा पर दो शिक्षकों की तैनाती कर दी है। इससे एमसीआई के मानक पूरे हो गए हैं। केजीएमयू प्रशासन अब वर्ष 2020-21 में डीएमएस कोर्स शुरू करना चाहता है। इसके लिए एमसीआइ से शीघ्र ही मंजूरी ली जाएगी। बैठक में लगभग 14 प्रस्ताव रखे जाने की तैयारी की गयी है। इसमें कुछ डॉक्टरों पर कार्रवाई संबंधी निर्णय भी हो सकता है।

Previous articleकेजीएमयू : डाक्टरों ने दी सलाह, बदल दिया प्रोफार्मा !
Next articleपरिवार के चार सहित शहर में 20 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here