कोरोना से जंग जीत चुके कैफ ने किया दूसरी बार प्लाज्मा डोनेशन

0
646

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार को दसवां प्लाज्मा डोनेशन कराया गया। यह डोनेशन कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके इंदिरा नगर निवासी सैय्यद कैफ अली ने कि या है। खास बात यह है कि कैफ ने एक महीने के अंदर दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेशन दान किया है। केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा है कि कैफ कोरोना संक्रमण से जारी लड़ाई में दानकर्ता केजीएमयू भविष्य में एक प्रेरणा स्त्रोत्र के रूप में पहचाने जाएंगे।

ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की प्रमुख डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कैफ अली एक महीने पहले छठे दान कर्ता थे आैर अब दसवें प्लाज्मा दान कर्ता बन गये है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्लाज्मा की कमी बनी हैै। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी है। उन्होंने दूसरी बार प्लाज्मा दान कर्ता करने की हिम्मत जतायी है। यह केजीएमयू के पहले रिपीट प्लाज्मा डोनर बन गये है।

Previous articleपीपीई किट फ्री मिल रही, फिर भी रहे है खरीद, सीएम से शिकायत
Next articleपहली बार राजधानी में 64 कोरोना संक्रमित मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here