तीन नए कंटेंमेंट जोन बढ़ने से आंकड़ा पहुंचा 35

0
558

लखनऊ। जिला प्रशासन की संस्तुति मिलने के बाद सोमवार को ऐशबाग समेत छह कंटेंमेंट जोन हटा दिए गए हैं, जबकि तीन नए कंटेंमेंट जोन बढ़ाए गए हैं। फिलहाल कुल मिलाकर राजधानी में कंटेंमेंट जोन की संख्या 35 पहुंच चुकी है।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि प्रोटोकाल के नियमों के अनुसार ऐशबाग की एलडीए कॉलोनी और हबीब नगर को कंटेंमेंट जोन से हटाया गया है।

इसके अलावा चिनहट की न्यू गुलिस्तान कॉलोनी, मल्हौर निजामपुर, शालीमार अपार्टमेंट व चौपटिया के अमन अपार्टमेंट को भी कंटेंमेंट जोन से बाहर किया गया है। इन स्थानों पर नियमानुसार दोबारा मरीज नहीं पाए गए हैं। जब कि स्वास्थ्य विभाग ने मलिहाबाद का तरौना गांव, जानकीपुरम की शिव विहार कॉलोनी और नीलमथा के विजय नगर विन्ध्यवासिनी नगर को नया कंटेंमेंट जोन बनाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। नए कंटेंमेंट जोन में बैरिकेटिंग करके उसे सील किया जा रहा है।

Previous articleसिविल अस्पताल में 12 वेंटिलेटर का संचालन
Next articleडायल 112 मुख्यालय में 6 नये कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here