कार्डियक विभाग में नर्स मिली कोरोना संक्रमित

0
1085

लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कार्डियोलॉजी विभाग एक नर्स के कोरोना संक्रमित होने पर हड़कंप मच गया है। नर्स को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है और नई भर्ती को कार्डियक आईसीयू में रोक लगा दी गई है। केजीएमयू प्रशासन नए मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करेगा। वही पुराने मरीजों का यथावत इलाज चलता रहेगा। नर्स के संपर्क में आने वाले स्टाफ को भी चयनित कर लिया गया है।

लगभग 40 लोगों को क्वॉरेंटाइन करने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कुछ अरसा पहले ट्रामा सेंटर स्थित वेंटिलेटर यूनिट में भी एक नर्स कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिससे वेंटीलेटर विभाग का कोई कर्मचारी या डॉक्टर संक्रमित नहीं मिला था, लेकिन उसके परिजन और पड़ोसी संक्रमित हो गए थे। कार्डियोलॉजी विभाग में आईसीयू वार्ड में भर्ती सभी रोगियों का यथावत उपचार चलता रहेगा।

नए रोगियों को विभाग के अन्यत्र स्थान पर भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। स्टॉफ के संपर्क में आई टीम को चिन्हित कर लिया गया है। यह टीम वर्तमान में भर्ती रोगियों का उपचार करती रहेगी। जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल स्टाफ की लिस्ट तैयार की जा रही है। लगभग 40 से 45 को क्वारंटाइन किया जाएगा।

Previous articleराजधानी में 34 नए कोरोना संक्रमित
Next articleरेलवे कर्मी की कोरोना से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here