लखनऊ। रविवार को मिली रिपोर्ट में 34 मरीजों में वायरस का संक्रमण मिला इसमें 8 महिलाएं व 26 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना योद्धाआें यानि स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना का संक्रमण मिलना खतरे को बढ़ा रहा है। जागरुकता व सावधानी बरतने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों से अपील की कि वह अधिक सतर्कता बरतें ताकि स्वास्थ्य कर्मियों को इस संक्रमणसे बचाया जा सके। रविवार को केजीएमयू लॉरी कार्डियोलॉजी के आईसीयू में तैनात एक स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई।
इसके बाद वार्ड को बंद कर सेनेटाइज करने के निर्देश दिए गए। उधर झलकारी बाई महिला अस्पताल के एक कर्मचारी में भी संक्रमण मिला जिसके बाद स पर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। सीएमआे ने बताया कि रविवार को जिन लोगों में कोरोना संक्रमण मिला उसमें पीएसी के सबसे ज्यादा 18 जवान शामिल हैं। इसके अलावा मलिहाबाद में 4, राजाजीपुरम में 2, जानकीपुरम में 1, आलमबाग में 1, इन्दिरानगर में 1, विकासनगर में 1, आशियाना में 1, गोमतीनगर विस्तार में 1, विवेकखण्ड में 1, लारी कार्डियोलाजी में 1, झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में 1, प्रेमनगर में 1 मरीज मिले हैं।












