केजीएमयू: नयी डायलिसिस यूनिट शुरू

0
608

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी अस्पताल फेस – वन में पीपीपी माडल दस नयी डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरु हो गया। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। अब वर्तमान में कुल 35 डायलिसिस प्रतिदिन हो रही है। नयी यूनिट लगने से 60 से 70 मरीजों की प्रतिदिन डायलिसिस करने का लक्ष्य रखने का दावा है।

नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डा. विश्वजीत ने बताया कि वर्तमान में केजीएमय में 25 डायलिसिस मशीनों का संचालन कि या जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 15 आैर डायलिसिस मशीनों को पीपीपी माडल पर संचालन किया जाने की तैयारी केजीएमयू प्रशासन कर रहा है। उन्होंने बताया कि मशीनों की संख्या बढ़ जाने से मरीजों की डायलिसिस आसानी से हो सकेगी आैर उन्हें वेंटिग में नहीं रहना होगा। डा. विश्वजीत ने बताया कि नेफ्रोलॉजी विभाग में डिजिटल ओपीडी सोमवार एवं बुधवार को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके अलावा आने वाले समय में शुक्रवार को डिजिटल ओपीडी के माध्यम से या व्यक्तिगत सम्पर्क कर डायलिसिस की सुविधा उठा सकेगें।

Previous articleकोरोना से 3 मौत
Next articleलोहिया संस्थान की शासन में शिकायत, हो गयी जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here