राजधानी में आज 55 कोरोना संक्रमित

0
592

लखनऊ। राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बढ़ना लगातार जारी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 55 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज अलग-अलग क्षेत्रों से मिले हैं। इनमें 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज पी ए सी जवान है। इतनी बड़ी संख्या में जवानों के संक्रमित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा 4 मरीज सीएम हेल्पलाइन के हैं।

इसके साथ ही 3 अन्य लोग पत्रकार के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क के हैं। इसके अलावा अंसल एपीआई के 2 मरीज , आलमबाग के 2 मरीज, सहादतगंज एक, माल एवेन्यू का एक मरीज है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच करना शुरू कर दिया है। बताते चलें राजधानी में अब सीएम हेल्पलाइन के बाद पीएसी के जवान इतनी बड़ी संख्या में आने के बाद वीआईपी लोगों की धड़कन ए बढ़ गई है। क्योंकि ज्यादातर पीएसी के जवान वीआईपी क्षेत्रों में ही कैंप लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।

Previous articleएमपी राज्यपाल लालजी टंडन पहले से बेहतर, लेकिन वेंटीलेटर पर
Next articleMP के CM ने लिया गवर्नर लालजी टंडन का हाल-चाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here