लखनऊ। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे राजधानी में फैलता ही जा रहा है। नवविकसित कालोनियां हो या पुराने लखनऊ का क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहा है। सोमवार को सीएम हेल्प लाइन सेंटर में 27 कर्मी कोरोना संक्रमित मिले है। इस तरह सीएम हेल्प लाइन में 72 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हो चुके है। इसके अलावा राजधानी में 13 अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इनमें आशियाना पराग चौराहा क्षेत्र में 3, जानकीपुरम में दो, मकबूलगंज में दो, राजाजीपुरम, कैम्पवल रोड, गोमती नगर, सरोजनी नगर, मानस विहार कालोनी तथा अलीगंग में क्रमश: एक- एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
राजधानी में कुल कोरोना के मामले बढ़ कर 636 हो गये है। इसके अलावा 232 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सर्विलांस व कान्टेंक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 340 लोगों के सैम्पल लिए आैर जांच के लिए केजीएमयू भेजे गये है। गोमती नगर स्थित सीएम हेल्पलाइन सेंटर में लगातार कोरोना संक्रमण मिल रहा है। यहां पर कार्यरत एक दूसरे के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित होते चले गये है। यहां पर एक हफ्ते में आज की कोरोना संक्रमित की संख्या को जोड़कर 72 कोरोना संक्रमित मरीज हो गये है। सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में 27 मरीज हेल्प लाइन सेंटर के ही थे।
स्वास्थ्य विभाग ने इनके पते लेकर परिजनो की कोरोना जांच के लिए नमूना लेना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह कहना मुश्किल होगा। इन सब ने कहां आैर कितना कोरोना संक्रमण फैला दिया है, लेकिन एक बड़ी संख्या जांच में संक्रमित हो सकती है। इस लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सावधानी बरत रहा है। राजधानी में आशियाना में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा जानकीपुरम में भी दो मरीज एक दूसरे के सम्पर्क में आये है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का एक- एक मरीज मिला है। वहां पर जांच करने की संख्या बढ़ा दी गयी है। ताकि संक्रमण का पता चल सके।












