Advertisement
Home India बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान

बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान

0
693

न्यूज । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हैं। बिहार के पूर्णियां निवासी सुशांत ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि अभी 10 जून को ही सुशांत सिंह राजपूत की भूतपूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी थी। इस घटना के महज चंद दिनों बाद ही सुशांत ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुशांत बीते छह महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे। शनिवार की रात को कुछ दोस्त भी उनसे मिलने उनके घर आए थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट में अपनी मां को याद किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक्स मैनेजर दिशा के सुसाइड पर बहुत ही मार्मिक अपडेट किया था।सुशांत सिंह निजी जीवन में भी बेहद संवेदनशील शख्स थे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसिविल अस्पताल का एक डाक्टर क्वॉरेटाइन
Next articleप्रदेश में कोरोना से 14 और मौतें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here