बलरामपुर अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट शुरू

0
867

लखनऊ । बलरामपुर अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट शुरू हो गया है। इसके लिए अस्पताल में स्थापित ट्रूनेट मशीन पर नमूनों की जांच में सफलता मिली है। सोमवार से कोरोना के मरीजों की विधिवत रूप से नमूनों की जांच होगी।

अब तक बलरामपुर अस्पताल से कोरोना जांच के लिए सभी नमूने केजीएमयू भेजे जाते रहे हैं, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में 24 घंटे तक का समय लगता था। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके गुप्ता ने बताया कि इस मशीन से कोरोना की जांच रिपोर्ट 30 से 60 मिनट में मिलेगी। सोमवार से जांच शुरू करने की तैयारी है।

Previous articleगोमतीनगर विस्तार में 3 मरीज सहित 6 में कोरोना संक्रमण
Next articleदिल्ली में कोरोना के 1282 नये केस, 800 के पार पहुंचे मृतक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here