कोरोना से एक मौत, दस संक्रमित

0
924

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी। ऐशबाग निवासी एक मरीज की मौत बलरामपुर अस्पताल में हो गयी, जांच के लिए भेजा गये नमूने में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही तीन आरपीएफ के जवान, एक एमजी मार्ग का निवासी, एक चरक हास्पिटल में भर्ती मरीज आैर एक वार्ड ब्वाय में कोरोना की पुष्टि की गयी है। इसके अलावा ऐशबाग, सहादतगंज के नौबस्ता, फूलबाग आैर न्यू हैदराबाद निवासी हैं। ऐसे में अब राजधानी में 445 संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच गयी है।

चारबाग में तैनात आरपीएफ के तीन आैर जवानों में कोरोना की पुष्टि की गयी। इससे पहले तीन आैर जवान कोरोना पॉजिटव हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सम्पर्क में लोगों को क्वारंटीन करा दिया है। दूसरी तरफ ऐशबाग निवासी मोहम्मद शफीक (60) की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्हें तीमारदारों ने सांस लेने में तकलीफ, बुखार होने पर बृहस्पतिवार को आइसोलेशन में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी। कोरोना की शंका में जांच के लिए नमूना भेजा गया। शव को बलरामपुर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार रात को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सीएमओ डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की कोरोना जांच करायी जा रही है। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। फूलबाग की रहने वाली एक वृद्ध महिला के कूल्हे की हड्डी में तेज दर्द उठा।

परिजनों ने उसे डाक्टर को दिखाया तो उन्हें पहले कोराना की जांच करने की सलाह दी। प्राइवेट पैथालॉजी में कोरोना की जांच करायी गयी है तो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने इसे हाटस्पाट इलाके से मुक्ति किया था। उधर न्यू हैदराबाद के बाद अब आईटी चौराहे के पास एक अपार्टमेन्ट में रहने वाली एक महिला में बुखार आैर सांस मंे तकलीफ के चलते प्राइवेट पैथालॉजी में जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि की गयी, उन्हें भी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एमजी मार्ग स्थित एक मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में कोरोना की पुष्टि की गयी है।

Previous articleलोहिया संस्थान : तीमारदार करायेंगे कोरोना जांच तभी जाएंगे अंदर
Next articleभारत इटली से आगे, कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित छठा देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here