लखनऊ। लॉक डाउन के बाद गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने किडनी प्रत्यारोपण फिर से शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन की व्यापकता को देखते हुए किडनी प्रत्यारोपण की वेंटिग बढ़ रही थी। विशेषज्ञों की टीम बीते सप्ताह में तीन किडनी प्रत्यारोपण कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सफलता पूर्वक कर दिया। किडनी प्रत्यारोपण शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों ने राहत ली है।
लोहिया संस्थान में होली से पहले तक किडनी प्रत्यारोपण किया गया। इसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लग गया। इस कारण प्रत्यारोपण पूरी तरह से ठप हो गया। इस कारण किडनी के गंभीर मरीजों का प्रत्यारोपण नहीं हो पा रहा था। लोहिया संस्थान में यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. ईश्वर राम दयाल का कहना है कि बीते शुक्रवार, मंगलवार और गुरुवार को किडनी प्रत्यारोपण सफलता पूर्वक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक संस्थान में 76 मरीजों का सफलता पूर्वक किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। वर्ष 2020 में नौ किडनी प्रत्यारोपण कि ये गये हैं। उनका कहना है कि अभी भी 25 मरीज किडनी प्रत्यारोपण की उम्मीद लगाये वेंटिग में चल रहे है।
किडनी प्रत्यारोपण वालों में बहराइच निवासी 35 वर्षीय मरीज के दोनों किडनी खराब हो गयी आैर लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था। मरीज को चार दिन पहले इमरजेंसी में भर्ती करने के बाद गंभीरता को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर मरीज का प्रत्यारोपण कर दिया गया। मरीज के पिता ने किडनी बेटे को दान किया है। इसके अलावा बस्ती के युवक मरीज का किडनी प्रत्यारोपण किया गया है। उसकी मां ने बेटे को गुर्दा दिया है। इसके अलावा एक अन्य की किडनी प्रत्यारोपित की गयी है। तीनो ंकी हालत ठीक है। प्रत्यारोपण करने वाली टीम के प्रमुख रूप से डॉ. ईश्वर राम दयाल, डॉ. संजीत, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अभिलाष चंद्रा, रेजिडेंट चन्द्रकांत व डॉ. गुरुनाम थे।












