चिनहट व ऐशबाग नया हॉटस्पाट

0
693

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को दो नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इनमें चिनहट के निजामपुर मल्हौर व ऐशबाग खजुआ को शामिल किया गया है। अब राजधानी में 13 हॉटस्पॉट इलाके हो गए हैं। सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चिनहट के निजामपुर मल्हौर में एक ही परिवार के ज्यादा संक्रमित मिले हैं। जबकि ऐशबाग खजुआ में बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक के क्षेत्र में संक्रमण को देखते हुए दोनों जगह को हॉटस्पॉट इलाका बनाया गया है।

उधर उन्नाव निवासी युवक अपनी आंखों के इलाज के लिए कैसरबाग स्थित इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल की आया। बाद में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही आई हॉस्पिटल में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में हॉस्पिटल की कुछ यूनिट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं मरीज के संपर्क में आये लोगों को क्वारेंटाइन कराने के लिए कहा गया है। इनका सैंपल लेकर जांच कराया जायेगा।

Previous articleइस वर्ष डिजिटल मंचों पर मनेगा योग दिवस
Next articleलोहिया संस्थान : वन वीक, 3 सफल किडनी प्रत्यारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here