ट्रामा में गंदगी देख भड़के चिकित्सा शिक्षामंत्री लगा दिया 25 हजार जुर्माना

0
1482

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज केजीएमयू के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर में निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी पर नाराजगी जतायी। उन्होंने तत्क ाल ठेकेदार पर रु 25000 का जुर्माना लगा दिया। जिम्मेदार अधिकारियों को बृहस्पतिवार से 4 दिन के विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान के दौरान वार्ड से लेकर टॉयलेट तक एक-एक कोने को साफ किया जाए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किडनी वार्ड के निरीक्षण के डाक्टरों ने बताया कि वहां एक दिन में 35 लोगों के डायलिसिस की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर दोगुना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में इसे बढ़ाकर 70 किया जाए। केजीएमयू प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि दस जून तक इसे बढ़ाकर दोगुना कर लिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की एवं उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उन्हें मिल रहे इलाज के संबंध में भी जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि केजीएमयू, आर.एम.एल., पीजीआई सहित सभी संस्थानों में इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का कोरोना टेस्ट पहले से नहीं हो पाया है, उनका पीसीआर के माध्यम से तत्काल कोरोना टेस्ट वही किया जा सकता है, ताकि तुरंत इलाज प्रारंभ किया जा सके। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि हार्ट, लीवर, डायलिसिस, कैंसर आदि अन्य बीमारियों के लिए लोग बिना किसी भय के इमरजेंसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपना इलाज करा सकते हैं।

Previous articleसीएम ने लोहिया संस्थान पहुंच देखी इमरजेंसी व्यवस्था
Next articleरेडियोथेरेपी की जांच में महिला निकली कोरोना संक्रमित 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here