कोरोना वायरस से सब्जी विक्रेता की मौत, दो और संक्रमित

0
789

लखनऊ । बुधवार को बलरामपुर अस्पताल में मौलवीगंज निवासी सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान उपचार के दौरान मौत हो गयी है। इसकी जांच में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना पाजिटिव आने के बाद इमरजेंसी को खाली करा कर सेनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा मौलवीगंज के चिकमंडी में एक महिला में कोरोना की पुष्टि की गयी, इस रोगी के वहां एक रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। जबकि तीसरा कोरोना संक्रमित मरीज बाहर से आया हुआ दिल्ली से आया प्रवासी है यह मलिहाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 194 कोरोना संदिग्ध लोगों के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए केजीएमयू में भेजा गया है। अब तक राजधानी में 320 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि दो की मौत हो गयी है।

दूसरी तरफ विभिन्न अस्पतालों में कोरोना संक्रमित 75 मरीजों का उपचार जारी है। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मौलवीगंज के सब्जी विक्रेता (54) की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वह चक्कर खाकर घर में ही गिर पड़ा। इसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां पर जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इमरजेंसी को 48 घंटे के लिए इमरजेंसी का वार्ड बंद कर दिया गया है। मृतक मरीज के सम्पर्क में आए डाक्टर व स्टाफ को अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल के निदेशक डा. राजीव लोचन ने बताया कि मरीज की मौत इलाज के दौरान करीब आधे घंटे के बाद हुई। मृतक मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। कोरोना संक्रमण की आंशका होने पर उसका नमूना लेकर जांच के लिए केजीएमयू में भेजा गया था। जहां बुधवार सुबह रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला, जबकि मुख्य इमरजेंसी को सेनेटाइज कर अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद शव पोस्टमार्टम नहीं किया गया। कोरोना के तहत गाइलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। राजधानी में अब तक की कोरोना संक्रमित मरीज की यह दूसरी मौत है। बताते चले कि इससे पहले कोरोना से संक्रमित 64 वर्षीय मधुमेह पीड़ित एक मरीज की केजीएमयू 15 अप्रैल को मौत हुई थी। यह मरीज मधुमेह से पीड़ित होने के साथ गुर्दे भी खराब हो गए थे। उसके फेफड़ों में भी संक्रमित थे। उसे आइसोलेशन वॉर्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बरकताबाद एवं ईट गांव काकोरी में संक्रमण से मुक्ति के लिए 3 सदस्य 15 टीम एवं 12 सुपरवाइजर की टीमों द्वारा कार्य किया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहरियाणा से यहां पहुंचे प्रवासी की मौत
Next articleविकसित देशों की अपेक्षा में भारत पर कोरोना का असर कम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here