लखनऊ। एसजीपीजीआई ने अपने यहां इलाज करा रहे कैं सर, न्यूरो, लिवर, किडनी तथा अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके अलावा कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद अोपीडी को बंद कर दिया गया था। बताया जाता है कि जल्द ही मरीजों का पंजीकरण शुरू करने की तैयारी चल रही है। अभी फिलहाल पीजीआई प्रशासन ने कोई घोषणा नहीं की है।
पीजीआई में कोरोना संक्रमण के कारण ओपीडी बंद होने के कारण इलाज करा रहे मरीजों को फालोअप या अन्य परेशानियों की दिक्कत हो रही है। ऐसे में मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गयी है। इसके माध्यम से अपने विभाग के डाक्टर से परामर्श ले रहे है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












