लखनऊ। अगर आप लॉक डाउन में रक्तदान करना चाहते है, तो आप निश्चित होकर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक जा सकते है। ब्लड बैंक आपको रक्तदान करने के लिए ई -पास जारी करेगा, जिसको दिखा कर आप ब्लड बैंक तक जा सकते है। दरअसल केजीएमयू के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान न होने के कारण ब्लड यूनिट की कमी होती जा रही है। ब्लड बैंक को केजीएमयू इलाज कराने आने वाले हीमोफीलिया,क्वीन मेरी अस्पताल तथा अन्य विशेष मरीजों को बिना रक्तदान के ही ब्लड देना होता है। इस प्रकार बड़ी सर्जरी व कैं सर के मरीजों को ब्लड लगातार जा रहा है। इसके अलावा लॉक डाउन के कारण ब्लड डोनेशन भी नहीं हो पा रहा है। बैंक में निगेटिव ब्लड की लगातार कमी बनी हुई है।
इसको दूर करने के लिए केजीएमयू ब्लड बैंक ने रक्तदान करने के इच्छुक लोगों को ई पास जारी करने का निर्णय लिया है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि ब्लड बैंक में कमी को देखते हुए यह ई पास जारी करा जा रहा है। उन्होंने बताया कि काफी लोगों को शिकायत थी कि वह लोग स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहते है , लेकिन लॉक डाउन के कारण रक्तदान नहीं कर पा रहे है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के इच्छुक 9415761773 वॉटसअप नम्बर पर अपनी जानकारी दें दे। इसके बाद उनको ई पास जारी कर दिया जाएगा। यह वॉटसअप नम्बर पर कॉलिग नहीं है, सिर्फ वॉटसअप ही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिस दिन ब्लड डोनेशन करना चाहते है। सिर्फ उसी दिन का ई- पास जारी किया जाएगा, जो कि उसी दिन के लिए मान्य होगा। उन्होंने बताया कि ई -पास बनना शुरू भी हो गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












