केजीएमयू: ट्रामा सेंटर जांच कमेटी आज सौंपेगी रिपोर्ट

प्राईवेट प्रैक्टिस कर केजीएमयू का डाक्टर कर रहा था गुपचुप इलाज

0
795

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती होने वाले कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत के बाद वरिष्ठ डाक्टर द्वारा भर्ती कराये जाने के आरोपों की जांच तेज कर दी गयी। जांच टीम ने ट्रामा सेंटर के डाक्टरों व अन्य लोगों को बयान दर्ज किया। टीम कल अपनी जांच रिपोर्ट दे देगी। उधर केजीएमयू में चर्चा है कि कोरोना पाजिटिव मरीज की ट्रामा सेंटर में भर्ती होने से पहले केजीएमयू के ही वरिष्ठ डाक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस के तहत इलाज कर रहे थे। बताया जाता है कि इलाज करने वाले डाक्टर के नाम की केजीएमयू प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को भी है। फिर भी डाक्टर क्वॉरेटाइन न हुआ है।

केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट सोमवार को आने के बाद हड़कम्प मच गया था। ट्रामा सेंटर के दो वार्डो को सेनेटाइज करने के बाद 65 डाक्टर व अन्य को क्वारेटाइन कर दिया गया था। हालांकि बीस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है लेकिन आज कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत के बाद इलाज कर रहे डाक्टरोंव अन्य की क्वारेटाइन में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना पाजिटिव मरीज को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने का आरोप मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डाक्टर पर लगा था। आरोप था कि जूनियर डाक्टरों पर दबाव देकर भर्ती कराया गया। आज दोपहर कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत के बाद इस प्रकरण की जांच कर रही चार सदस्यीय टीम ने जांच में तेजी ला दी। ट्रामा सेंटर के कई लोगों के बयान दर्ज किये गये।

जांच कर रही टीम भी कल रिपोर्ट कुलपति को सौप देने की तैयारी में है। इस बीच केजीएमयू में वरिष्ठ डाक्टरों से लेकर ट्रामा सेंटर तक में चर्चा बनी हुई है। कोरोना पाजिटिव मरीज के ट्रामा सेंटर आने से पहले केजीएमयू के ही एक वरिष्ठ डाक्टर प्राईवेट प्रैक्टिस करते हुए इलाज कर रहे थे। मामला हाथ से निकलता देख खुद को बचाते हुए केजीएमयू में भर्ती होने की सलाह दे दी थी, जब कि आरोप लगे वरिष्ठ डाक्टर का दावा है कि वह मरीज को जानता भी नहीं है। किसी की सिफारिश पर डाक्टर होने के नाते मरीज की हालत गंभीर बताने पर भर्ती होने की सिफारिश कर दी थी। उन्होंने कोरोना संक्रमण के लक्षण व अन्य जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा था तो कोरोना लक्षण लगने पर कैजुअल्टी से ही मरीज को कोरोना आइशोलेशन भेज दिया जाना चाहिए था। फिलहाल गठित टीम जांच कर रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमुरादाबाद में स्वास्थ्य टीम पर हमला
Next articleट्रामा से ओपीडी तक नहीं मिला इलाज, मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here