लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बीतीरात कोरोना संदिग्ध एक 30 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गयी। सांस लेने की तकलीफ होने पर गंभीर हालत में तीमारदारों ने भर्ती कराया गया। लोहिया संस्थान प्रशासन के मुताबिक वह दिमागी बुखार के साथ लक्षण लगने पर कोरोना वार्ड में रखा गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय महिला को सांस लेने की तकलीफ के साथ गंभीर हालत में संस्थान लाया गया। आनन-फानन में डाक्टरों ने यहां बने कोरोना वार्ड में भर्ती कराया, हालत बिगड़ने पर उसे वेंटीलेटर पर भी रखा गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गयी है। वहीं इस बारे में संस्थान प्रशासन का तर्क है कि उसे दिमागी बुखार के साथ कोरोना के लक्षण लगने पर जांच करायी गयी थी। दूसरी ओर मरीज के इलाज में लगे स्टाफ को सुबह क्वारेटाइन कर दिया गया है। संस्थान के प्रवक्ता डा. श्रीकेश सिंह का कहना है कि अस्पताल में आने वाले हर संदिग्ध मरीज को डॉक्टर व कर्मचारी पॉजिटिव मानकर ही डील करेंगे। ताकि किसी भी तरह के संक्रमण की आशंका क खत्म किया जा सके।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











