Advertisement
Home India कोविड-19 के मरीजों के इलाज में मलेरिया रोधी दवा के इस्तेमाल से...

कोविड-19 के मरीजों के इलाज में मलेरिया रोधी दवा के इस्तेमाल से दिल का दौरा पड़ने का खतरा : वैज्ञानिक

0
785

न्यूज। अमेरिका के कार्डियक विशेषज्ञों ने चेताया है कि कोविड-19 के इलाज के लिए मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोकिन आैर एंटीबायोटिक एजिथ्रोमिसिन के इस्तेमाल का जो सुझाव दे रहे हैं, उससे दिल की धड़कनों के आसामान्य रूप से खतरनाक स्तर तक पहुंचने का खतरा बढ सकता है।

ओरेगोन स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (ओएचएसयू) आैर इंडियाना विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने सुझाव दिया कि मलेरिया-एंटीबायोटिक दवाओं के संयोजन से कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को हार्ट के निचले भाग में पैदा होने वाली असामान्य धड़कनों के लिए उन मरीजों पर मानीटरिंग करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस अवस्था से दिल का निचला हिस्सा तेजी आैर अनयिमित रूप से धड़कता है तथा इससे दिल का दौरा पड़ सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की कॉर्डियोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित शोधपत्र में अनुसंधानकर्ताओं ने सैकड़ों दवाओं का जिक्र किया है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों दवाओं का एक साथ ऐसे मरीजों के इलाज में इस्तेमाल करना जो पहले से ही खतरे में हैं या उनकी हालत खराब हैं, इससे उनमें खतरा आैर बढ सकता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसुरक्षा एवं सुरक्षा उपकरणों की मांग
Next articleगायिका कनिका की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here