लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कड़ी कर दी गयी है। गहन जांच में तीन नये संदिग्ध लक्षणों यात्रियों को भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच के बाद शाम को दो को डिस्चार्ज कर दिया गया। एक मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक अस्पताल में मस्कट की फ्लाइट से आये आलमबाग निवासी यात्री को भर्ती किया गया है। यात्री का स्वैब कलेक्शन करके जांच के लिए केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेज दिया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। उन्होंने केजीएमयू के आइशोलेशन वार्ड में दो नये यात्रियों को भर्ती किया गया है। दोंनो की रिपोर्ट निगेटिव आने पर शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया।
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि लैब में विभिन्न जनपदों के कुल 28 नमूना जांच के लिए आये थे। किसी भी यात्री की जांच में कोराना पॉजिटिव नहीं आया, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












