मेडिकोज के मेंटर बनेंगे केजीएमयू डाक्टर

0
1033

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब मेडिकोज के बहुमुखी विकास व निर्देशन के लिए मार्गदर्शक (मेंटर) मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। केजीएमयू का इंटरनल क्वालिटी अश्योरेंस यूनिट अब कैंपस में मेंटर-मेंटी योजना को शुरू करने जा रहा है। इसमें यहां की हर फैकल्टी को एक मेडिकोज की जिम्मेदारी दिये जाने की योजना है। इसके तहत यहां के सभी डॉक्टर को एक- एक मेडिकोज को गोद लेकर उसके मेंटर बनेंगे आैर उसकी अध्ययन से लेकर क्लीनिकल प्रैक्टिस व विकास में मेडिकोज को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

आईक्यूएसी की डीन डा.ॅ दिव्या मेहरोत्रा ने बताया कि देखा गया है कि प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के मेडिकोज को सही मार्गदर्शन की ज्यादा आवश्यकता होती है। काफी मेडिकोज नये माहौल में खुद को सहज महसूस नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में एक मेंटर की खास भूमिका होगी, जो उसे सहज महसूस करा सके और छोटी छोटी समस्याओं का निदान निकाल सके। इसीलिए इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में एमबीबीएस में 250 व बीडीएस 70 बच्चे हर वर्ष प्रवेश लेते हैं। यहां फैकल्टी की संख्या 500 से अधिक है। अगर आंकड़ों को देखा जाए हर फैकल्टी दो मेडिकोज की मेंटर बन सकती हैं। इसके लिए सभी फैकल्टी से स्वीकृति मांगी गयी है। इसके बाद फोरम का गठन करके कमेटी भी बना दी जाएगी, ताकि मेंटर का चयन कि या जा सके।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article24 घंटे में 120 विदेशी लोगों की जांच के लिए नमूने
Next articleबाल रोग विशेषज्ञ डा. पीके मिश्रा का निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here