लखनऊ। यूपी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 44वां वार्षिक सम्मेलन यूपी ऑर्थोकॉन 2020 शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट में यह सम्मेलन 14 से 16 फरवरी तक चलेगा। इसमें करीब सात सौ से ज्यादा आर्थोपेडिक डाक्टर भाग लें रहे है।
आर्थोपैडिक विशेषज्ञों के साथ मेडिकल कॉलेज के छात्र भी सीखने के लिए मौजूद रहेंगे। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ आर्थोपेडिक समस्याओं के इलाज में सिद्धांत, वर्तमान स्थितियों के बारे में जानकारी और सुझाव साझा करेंगे। यहां पर मौजूद डॉक्टरों को उच्चस्तरीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख डॉ. शुभ मेहरोत्रा ने बताया कि सम्मेलन बेसिक साइंसेज, ट्रॉमा, ऑर्थोप्लॉस्टी, मेडिकल-कानूनी मुद्दे आदि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के विषयों पर चर्चा होगी। सचिव डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन वैज्ञानिक कार्यक्रम के अलावा डॉक्टरों को नयी अपडेट तकनीकी के प्रयोग के बारे में जागरुक किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












