फिल्म पेनफुल प्राइड महिलाओं को करेगी जागरूक : अभिनेत्री पल्लवी जोशी

0
589

लखनऊ। पेनफुल प्राइड फ़िल्म महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करेगी। यह फ़िल्म वयस्कों के ऊपर मेनोपाज पर आधारित है, जिसका निर्देशन सौमित्र सिंह और निर्माता मानसी हैं। यह जानकारी शनिवार को अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने 63वें ऑल इंडिया आब्सटेट्रिक्स एंड गाइनोकोलॉजी 2020 के चौथे दिन आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में उनके साथ अभिनेता ऋतुराज सिंह भी मौजूद थे। दोनों ने सयुक्त रूप से मेनोपाज अवेयरनेस विषय पर अपनी बात रखी। अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा कि हम लोग अपनी फिल्म पेनफुल प्राइड पर आयोजित परिचर्चा में लखनऊ आंमत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि लूपिन फार्मा को मैं इस बात का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने इस फ़िल्म को सहयोग दिया। पेनफुल प्राइड फ़िल्म महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करेगी।

Advertisement

मेनोपाज ऐसी स्टेज है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है, इससे कोई अछूता नही है। ऐसी स्थिति में पुरुषों की भूमिका बढ़ जाती है कि वो महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों। इस दौरान अभिनेता ऋ तुराज ने कहा कि हमारी संस्कृति में दो लोगों के मेल से शादियां होती हैं, बच्चे होते हैं परिवार का विस्तार होता है। पति ज़िंदगी की भागदौड़ में घर परिवार को सुख सुविधाएं उपलब्द कराने की जुगत में लगा रहता है।

इस दौरान वह अपनी पत्नी को वक़्त नही दे पाता है या सही ख्याल नही रख पाता है। ऐसे में पुरुषों को समझना चाहिए कि हर महिला के जीवन में ऐसा पड़ाव आता है जिसे मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। हमको यह समझना चाहिए कि किस वक़्त उन्हें हमारे साथ कि ज़रूरत है। और हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी ज़रूरतों को समझे और उनका साथ दें।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअपने जीवन का निर्णय किसी और को न करने दे – गुरु जग्गी बासुदेव
Next articleसमाज में नया मुकाम बनाने वाली महिलाओं का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here