फीवर, यूरोलॉजिकल की दिक्कत पर भर्ती है आरोपी प्रणव

0
608

लखनऊ। ठगी के आरोपी रियल इस्टेट कंपनी अंसल एपीआई के उपाध्यक्ष प्रणव अंसल किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती चल रहे है। शनिवार को केजीएमयू में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा है कि बुखार व यूरोलॉजी संबंधी परेशानी के बाद प्रणव अंसल को भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बंसल ने कान में दिक्कत बतायी है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

प्रणव के खिलाफ लुकआउट नोटिस (एलओसी) जारी था। एअर पोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार होने के बाद जेल पहुंचते ही बुखार व पेशाब में परेशानी होने लगी तो शनिवार को उन्हें पुलिस अभिरक्षा केजीएमयू लाया गया। यहां यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों ने जांच तो गयी, लेकिन ज्यादा परेशानी बताने पर डाक्टरों ने भर्ती कर लिया आैर उन्हें प्राइवेट वार्ड में इलाज करने का फैसला किया। केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व यूरोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. एसएन शंखवार और डॉ. मनोज यादव की टीम इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने जांच के बाद दावा किया है कि प्रणव ने पेशाब से खून आने की भी शिकायत की है।

अभी अल्ट्रासाउंड, खून व पेशाब की जांच हो चुकी है। सिस्टोस्कोपी और यूरोग्राफी समेत दूसरी जांचें भी हो चुकी हैं। यूरीन की जांच की कुछ रिपोर्ट आनी बाकी है। इस बीच कई दिनों से भर्ती के बाद जेल अधीक्षक ने केजीएमयू प्रशासन को पत्र लिखा आैर जल्द से जल्द प्रणव अंसल की छुट्टी करने का कहा गया है। डॉक्टरों ने बचाव में कहा है कि पेशाब संबंधी कुछ रिपोर्ट आना शेष है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद कुछ कहा जा सकता है। अगर रिपोर्ट ठीक होगी तो मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बुखार व यूरोलॉजी की दिक्कतें बढ़ रही थी कि इस बीच प्रणव अंसल ने कान में भी दिक्कत बता दी। ईएनटी डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद संक्रमण बताया है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोहिया संस्थान : रोगी मित्र दूर करेगा परेशानी
Next articleसुरक्षित गर्भ समापन पर विशेषज्ञों ने रखी राय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here