लखनऊ। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही वर्फबारी तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार हुई बारिश ने एक बार फिर ठंडक बढ़ गयी। लखनऊ व आस-पास में बुधवार सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश ने मौसम और सर्द कर दिया। दोपहर में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने यहां बताया कि राज्य के कई हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में गुरूवार को भी बादल छाये रहने तथा कही कही बूदाबांदी के आसार है लेकिन अधिकांश क्षेाों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार राज्य मेें मंगलवार को ठंड के तेवर कुछ ढीले पड़ गये थेे। राज्य के सभी हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बृद्धि दर्ज की गयी थी। इलाहाबाद सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 25़ 8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया जबकि फतेहगढ़ सबसे ठंडा रहा जहां का तापमान 7़ 5 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। बुधवार को बारिश ने एक बार फिर पारा नीचे चला गया।
लखनऊ के आसपास के क्षेाों में सुबह से बारिश हुई।
दिन में भी अंधेरा छाया रहा। बारिश और जल भराव केे चलते कई जगहों पर जाम लगने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। सूाों ने बताया कि बरेली समेत आसपास के कई जिलों में बारिश की बूंदों के साथ ओले गिरे। मौसम बेहद सर्द हो गया है। बलरामपुर, गोंडा सिद्धार्थनगर में बारिश के चलते ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। तापमान अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उन्होेंने बताया कि सुलतानपुर, रायबरेली तथा अमेठी में देर रात से ही बूंदाबांदी हो रही है। बरसात के चलते लोग घरों में दुबके रहे। राज्य के पश्चिमी जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रदेश के कानपुर, अकबरपुर, बागपत, मेरठ, कैराना तथा मुजफ्फरनगर में 12 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है, लेकिन मैदानों में शीतलहर की वापसी होगी। इसके बाद दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट की आशंका है। बारिश के साथ ओले गिरने से दिन के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। 48 घंटे के दिन का तापमान एकबार फिर से 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं एक बार फिर से हाड़ कंपाएंगी। इससे मैदानों में शीतलहर की वापसी हो जाएगी। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के आसार है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




