लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में शराब के नशे में मारपीट प्रकरण में निलंबित किए गए रेजीडेंट डाक्टरों को नये वर्ष में बहाल कर दिया गया है। यह सभी रेजीडेंट डाक्टर अक्टूबर में निलंबित हुए थे। यही नहीं केजीएमयू प्रशासन ने इन सभी पर लगा आर्थिक दंड भी माफ कर दिया है। बताते चले कि केजीएमयू के आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंट डाक्टर 28 सितंबर की रात एक होटल में पार्टी में जमकर शराब पीने की वजह से कुछ बेहोश हो गए। इस पर बेहोश रेजीडेंट डाक्टरों को ट्रामा सेंटर में इलाज को लेकर आया गया।
इलाज के दौरान आर्थोपेडिक्स व मेडिसिन विभाग के रेजीडेंटों में दौड़ा- दौड़ा कर मारपीट हो गयी थी। इस दौरान जम कर तोड़ फोड़ भी हुई थी। इसके बाद केजीएमयू प्राक्टर ने जांच के बाद दोनों विभाग के छह-छह रेजीडेंटों को छह माह के लिए निलंबित करने के साथ ही उन पर लगभग दस-दस हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया, परन्तु अब रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर इन सभी आरोपी रेजीडेंट डाक्टरों को बहाल कर दिया गया है। केजीएमयू के चीफ प्राक्टर डा. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि रेजीडेंट डाक्टरों के कैयिर को ध्यान में रखते हुए रिव्यू कमेटी ने बहाली की संस्तुति की थी। सभी रेजीडेंट डाक्टरों से हलफनामा लेकर बहाल किया गया है। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। ऐसी घटना की दोबारा होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












