पीजीआई के एक और डॉक्टर ने संस्थान छोड़ दिया। अब गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रो. आनंद प्रकाश ने संस्थान से इस्तीफा सौप दिया है। प्रो.आनंद ने जनवरी 2007 को पीजीआई ज्वाइन किया था। इस दौरान उन्होंने लगभग 27 हजार मरीजों के जटिल ऑपरेशन किए हैं। इसमें छोटी, बड़ी आंत के कैंसर,खाने की नली, पैंक्रियाज की सर्जरी हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 25 से अधिक नई तकनीक इजाद की एक महीने के भीतर संस्थान के चार डॉक्टरों के छोड़कर जाने से शासन से लेकर पीजीआई में हड़कम्प मच गया है। कुछ दिन पहले गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अभय वर्मा ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है।
हाल में ही पीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. राकेश कपूर के अलावा संस्थान के छह अन्य डॉक्टरों ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) के लिए शासन को पत्र दिया था। शासन ने डॉ. राकेश कपूर का वीआरएस छोड़कर अन्य का नामंजूर कर दिया था। फिर भी कार्डियो वेस्कुलर थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग के हार्ट सर्जन डॉ. गौरंग मजूमदार ने संस्थान छोड़ दिया। इसके बाद पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय वर्मा के जाने से संस्थान को बहुत बड़ा झटका लगा है। पीजीआई छोड़ने वाले डॉक्टरों का आरोप है कि संस्थान में राजनीतिक हस्तक्षेप के साथ ही संस्थान प्रशासन और विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों का उत्पीड़न बढ़ गया है। वीआईपी मरीजों को देखने का दबाव डाला जाता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












