स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्म दिन पर 214 ने किया रक्तदान केजीएमयू में आयोजित हुआ शिविर

0
801

लखनऊ। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 65वें जन्मदिन पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर में 214 लोगों ने आकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सांसद संघमित्रा मौर्य, अशोक मौर्य, विद्रोही धनपत राम मौर्य, पूर्व मंत्री, अनिल मौर्य, विधायक, बृजेश प्रजापति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट के अलावा चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एसएन शंखवार, प्रॉक्टर प्रो. आरएस कुशवाहा, डीन रिसर्च प्रो. आरके गर्ग, प्रति कुलपति प्रो. जीपी सिंह, कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी, ट्रांस यूजन मेडिसन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तुलिका चंद्रा व वित्त अधिकारी मो. जमा भी मौजूद थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। रक्तदान शिविर में कुशवाहा महासभा के सदस्यों ने भी रक्तदान किया और 214 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू :रिटायर्ड डाक्टर की भर्ती नही…
Next articleब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. एएम खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here