ओ पाजिटिव बिना डोनर मिल सकता है

0
1714

लखनऊ – अगर किसी मरीज को ओ पाजिटिव ब्लड की आवश्यकता हो आैर ब्लड डोनर न हो, तो उसे किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में यह ब्लड ग्रुप बिना डोनर के भी मिल सकता है। ब्लड बैंक ने नव वर्ष पर 15 दिन के लिए यह सुविधा मुहैया करायी है।

ब्लड बैंक में ओ पाजिटिव ब्लड ग्रुप की अधिकता होने के बाद नव वर्ष पर 15 दिन के लिए बिना डोनर के यह ब्लड ग्रुप लेने की छूट दे दी है। ओ पाजिटिव ग्रुप बिना डोनर लेने के लिए तीमारदार को यह भी साबित करना होगा कि उसके पास रक्तदाता नही है। तभी उसे यह ओ पाजिटिव ब्लड ग्रुप मिल सकता है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा का कहना है कि ओ पाजिटिव ब्लड ग्रुप की अधिकता तो है, लेकिन ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी बनी हुुई है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह ब्लड ग्रुप केजीएमयू के मरीजों के लिए प्राथमिकता तौर दिया जा रहा है, लेकिन अगर किसी सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज को ओ पाजिटिव ब्लड ग्रुप आवश्यकता है तो बिना डोनर के दिया जा सकता है,लेकिन उसे भी साबित करना होगा कि उसके पास डोनर नहीं है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोहिया संस्थान की पैडियाट्रिक ओपीडी ऑफ
Next articleअब रेप्सोडी मार्च में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here