लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में पांच फरवरी से शुरू होने वाली डिफेंस एक्सपो का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। प्रदेश की योगी सरकार के लिये नये वर्ष का यह पहला भव्य आयोजन होगा जिसकी तैयारियों को पूरा करने के लिये पूरी सरकारी मशीनरी इन दिनो जोरशोर से जुटी हुयी है। वृन्दावन योजना सेक्टर-15 में एक्सपो नौ फरवरी तक चलेगी।
औद्योगिक विकास मंाी सतीश महाना ने बुधवार को यहां बताया कि पांच जनवरी को केन्द्रीय गृहमंाी राजनाथ सिंह और मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ डिफेंस इण्डिया एक्सपो-2020 के आयोजन की समीक्षा करेंगे जिसमें आयोजन से जुड़े सभी विभागों के नोडल अधिकारी शामिल होंगे। लोकभवन के कमांड सेंटर में एक्सपो के लिये अब तक हुए कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुये श्री महाना ने कहा कि प्रदेश के लिये ऐतिहासिक आयोजन का शुभारम्भ प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी करेंगे जिसमे कई देशों के राजनेता और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि समारोह की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ एवं प्रदेश पुलिस का होगा। मंच की सुरक्षा बुलेटप्रूफ होगी। आगंतुकों के लिए रूट प्लानिंग, आइडेंटीफाइड आगन्तुकों की इन्ट्री तथा गणमान्य व्यक्तियों सहित आम लोगों की सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किये जायेंगे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन के दौरान साफ-सफाई की अत्याधुनिक व्यवस्था और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किये जायेंगे। शीघ ही सभी विभागों को बजट उपलब्ध करा दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा जो कार्य कराया जायेगा, उसकी थर्ड पार्टी से जांच भी कराई जायेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाये। बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार समेत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




