प्रदेश में धूप निकली, फिर भी शीतलहर का प्रकोप

0
586

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ तथा पहाड़ों में हो रही भारी हिमपात के कारण प्रदेश में लगातार सातवें दिन शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी लखनऊ समेत कई राज्य के कई जिलों में नये साल का स्वागत घने कोहरे ने किया। राज्य में मंगलवार को सर्दी ने कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिये थे। नये साल का स्वागत बुधवार को घने कोहरे ने किया, हालांकि दोपहर बाद खिली धूप से हल्की राहत महसूस की गई। धूप निकलने से तापमान में मामली बृद्धि दर्ज की गयी लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई।

मौसम विभाग सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले 100 साल में दूसरी बार अवध क्षेत्र में वर्ष की विदाई सबसे सर्द साबित हुई। लगातार लुढ़क रहे न्यूनतम पारे ने मंगलवार को 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। 31 दिसंबर 2019 को लखनऊ में शून्य के बिल्कुल करीब यानी 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 30 दिसंबर 1973 में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले सौ वर्षों के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब न्यूनतम पारा शून्य के करीब ठहरा है।

मौसम आंचलिक केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य में मेरठ और इटावा सबसे ठंडा रहा। दोनों जिलों में तापमान न्यूनतम 2़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 20़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। आने वाले दो दिनों में राज्य के कई क्षेाों में बारिश होने की संभावना है। इटावा में तापमान न्यूनतम 2.8 जबकि अधिकतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleब्रीथ एनालाइजर से हजरतगंज चौराहे पर की गई चेकिंग
Next articleमोदी करेंगे डिफेंस एक्सपो का शुभारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here