विशिष्ट योगदान के लिए 21 डाक्टरों को सेवा भूषण तथा 24 को सेवा गौरव सम्मान

0
585

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में संस्कारों का महत्वपूर्ण स्थान है। एक अच्छे समाज के लिये हमें अपनी भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से भिज्ञ कराना होगा क्योंकि आज की युवा पीढ़ी का रूझान पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

राज्यपाल सोमवार को अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में सेवा भारती, अवध प्रान्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु 21 डाक्टरों को सेवा भूषण सम्मान तथा 24 डाक्टरों को सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 21 महानुभावों को सामाजिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि देश के विकास के लिए नागरिकों का अनुशासित होना आवश्यक है। जब सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे तो समाज में सौहार्द एवं सहिष्णुता का निर्माण होगा।
श्रीमती पटेल ने कहा कि सेवा भारती ने समाज सेवा के कार्यों द्वारा अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है। यह संस्था विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रौढ़जनों के लिये भी शिक्षा एवं ज्ञान के अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य का स्वरूप शिक्षा द्वारा ही निर्धारित होता है। शिक्षा ज्ञान प्राप्ति के साथ-साथ चरित्र निर्माण में भी सहायक होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा हमें ऐसे विचारशील नागरिक तैयार करने चाहिए जो राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने चिकित्सा सेवा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु 21 डाक्टरों को सेवा भूषण सम्मान तथा 24 डाक्टरों को सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 21 महानुभावों को सामाजिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में सेवा भारती की ओर से दिव्यांगजनों को भी उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महापौर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया, सेवा भारती के क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल किशोर एवं नव वर्ष चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने भी अपने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक डॉ. राजीव लोचन, नववर्ष चेतना समिति की मुख्य संरक्षक श्रीमती रेखा त्रिपाठी के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभावी पीढ़ी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें: मुख्य सचिव
Next articleठंड में भी डटे धरनाकारी महानिदेशालय पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here