लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक विभाग का आपरेशन थियेटर आज से पूरी तरह से संचालित होने लगा है। शुक्रवार को छह बच्चों के पैरों की सर्जरी की गयी। सभी सफलतापूर्वक की गयी है।
विभाग प्रमुख डा. अजय सिंह ने बताया कि बच्चों के पैरों में विकृतियां, कई प्रकार की बीमारियों का इलाज एक छत के नीचे मौजूद नहीं था। अब बच्चों के पैरों से जुड़ी बीमारियां के अलावा हड्डी की समस्याओं को विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा निदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विभाग लगातार प्रगतिशील है आैर केजीएमयू प्रशासन की ओर से लगातार सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि लिम्ब सेंटर के दूसरे तल पर स्थापित विभाग व वार्ड में बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। यहां पर इलाज कराने के लखनऊ मंडल ही नही, अन्य राज्यों से अभिभावक बच्चों को इलाज के लिए लेकर आ रहे है। उनके विभाग में सभी अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति मौजूद है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












