रेजीडेंट से लेकर विशेषज्ञ तक करेगे अपडेट

0
836

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्जीलैपकान काफ्रेंस में सीनियर सर्जन्स से लेकर रेजीडेंट डाक्टर तक अपनी सर्जिकल अपडेट के साथ ही नयी तकनीक की जानकारी लेंगे। जनरल सर्जरी विभाग के डाक्टरों का दावा है कि इस तरह की काफ्रें स देश में पहली बार हो रही है। पत्रकार वार्ता में जनरल सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डा. विकास सिंह ने बताया कि सर्जरी विभाग सात दिसम्बर से सर्जीलैपकान काफ्रंेस का आयोजन कर रहा है। इस तरह की काफ्रंेस देश में पहलीबार का आयोजन हो रहा है। इसमें देश व ज्यादातर मेडिकल कालेज व चिकित्सा संस्थान भाग ले रहे है। इसमें यूपी के सरकारी मेडिकल कालेज व निजी कालेज भी भाग ले रहे है।

उन्होंने बताया कि अलग – अलग चरणों में सीनियर सर्जन्स से लेकर रेजीडेंट डाक्टर भी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। अलग- अलग मेडिकल कालेजों से चुनिंदा रेजीडेंट डाक्टरों की सर्जिकल वीडियो क्लिप लेकर आ रहे है। यह लोग इसे प्रदर्शित करने के साथ ही अपडेट जानकारी भी देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मास्टर तकनीक वीडियों में सर्जरी के स्टेप भी बतायेंगे। काफ्रंेस में देश के अलावा बांग्लादेश से आंको प्लास्टिक सर्जन के अलावा अन्य विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे है। काफ्रंेस की खास बात यह है कि इसमें नर्सिंग छात्र भी भाग लेंगे। ताकि वह भी सर्जिकल तकनीक की जानकारी ले सके आैर मरीजों का बेहतर इलाज कराने में मदद करें।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकैंसर मरीजों में बाईपास करके ठीक होगा पीलिया
Next articleगौरक्षा के लिए जनजागरण जागरुकता अभियान में शामिल हो लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here