लखनऊ। ड्रग एंड कॉस्मेटिक रूल्स 1945 के सिड्यूल के धारा 23 में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित संसोधन के विरोध में इंडियन फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 29 नवम्बर को देश भर के फार्मेसिस्ट जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को उत्तर प्रदेश के डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसो , फार्मेसिस्ट महासंघ ने भी समर्थन दिया है । आइपीए के प्रदेश सचिव सुनील यादव ने बताया कि इस संसोधन के बाद आशा और आंगनवाड़ी को भी चिकित्सालयों के कार्यक्रमांे की औषधियां वितरित करने का अधिकार मिलेगा, जो जनता के लिए जहर का काम करेगा । इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखकर आइपीए ने आंदोलन का आह्वान किया है ।
फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा 42 के अनुसार केवल रजिस्टर्ड फार्मेसिस्ट ही औषधि का भंडारण वितरण कर सकता है,और इस संसोधन में दर्ज ए एन एम, आशा, आंगनबाड़ी, नर्स आदि कोई भी कर्मी फार्मेसिस्ट की योग्यता नही रखता । अगर ये संसोधन हुआ, तो अप्रशिक्षित एवं अयोग्य लोगो द्वारा जनता को औषधि उपलब्ध कराई जाएगी। जो जानलेवा साबित हो सकती है। अतः यह प्रस्ताव अत्यंत कमजोर है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है और लोगों के जीवन के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिका जैसे देश मे यातायात दुर्घटना से ज्यादा लोग दवा के दुष्परिणामों से मरे है। इसलिए दवा को अप्रक्षित हाथों में देना खतरों से खाली नहीं होगा।
फेडरेशन ऑफ इंडियन फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (फीपो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के सचान ने बताया कि भारत सरकार ने संसोधन का ड्राफ्ट छह नवम्बर को जारी कर सुझाव मांगे हैं। प्रथम चरण में देश भर से इस प्रस्तावित संसोधन के विरोध में भारत सरकार को पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन व्यापक जनहित के कारण आंदोलन का भी फैसला लेना पड़ा है। फीपो सचिव सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि देश के सभी राज्यों के फार्मेसिस्ट , केंद्रीय योजनाओं के फार्मेसिस्ट आंदोलन में भागीदारी करेंगे। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन प्रदेश के अध्यक्ष संदीप बडोला, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से फार्मेसिस्ट प्रतिनिधि दिल्ली कूच करेंगे ।
सुनील यादव ने बताया कि विरोध मार्च में फार्मेसिस्ट इम्प्लॉईस एसोसिएशन पीईए दिल्ली, फीपो, रेलवे फार्मेसिस्ट एसो, आल इंडिया गवर्नमेंट फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, डीपीए उत्तर प्रदेश,राजकीय फार्मेसिस्ट महासंघ उत्तरप्रदेश, डीपीए उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर फार्मेसिस्ट एसोसिएशन,हरियाणा, मध्यप्रदेश फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, महाराष्ट्र फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन, फार्मेसिस्ट महासंघ गुजरात, मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, भारतीय फार्म डी डॉक्टर एसोसिएशन, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ऑफ आंध्र प्रदेश, झारखंड फार्मेसिस्ट संघ,असम, पी जी ए, राजस्थान फार्मेसिस्ट एसो, पांडिचेरी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है ।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












