महिला का मिला शव, मची सनसनी

0
577

न्यूज – राजधानी लखनऊ में ग्रामीण क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फली है। महिला का शव बाबुल की झाड़ियों में मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर एसपी ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में पुलिस जांच करने पहुची है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा की आखिर महिला के साथ क्या अनहोनी हुई और उसकी हत्या कैसे की गई।

ग्रामीण इलाके थाना काकोरी के समदा गांव में रविवार की सुबह उस वक्त लोगो मे सनसनी फैल गई जब एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बाबुल की झाड़ियों में देखा गया। जानकारी लगते ही आसपास के तमाम ग्रामिनो का हुजूम लग गया। फौरन ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर खुद एसपी ग्रामीण विक्रान्तवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुचे और छानबीन शुरू की। महिला के गले और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कर रही है।

पुलिस ने तमाम आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन अभी महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। जबकि ग्रामीण मान रहे हैं कि महिला की हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस के लिये अभी महिला की पहचान कराना एक बड़ी चुनौती है ताकि उसके बाद साफ हो पायेगा की आखिर महिला कौन है कहा कि रहने वाली है और उसे मौत के घाट क्यो और किन लोगों ने उतारा है। हालांकि गले मे जो निशान मिले है उससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ हो पायेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, बापू भवन के सामने लगाई खुद को आग
Next articleकेजीएमयू : प्रति कुलपति …. कौन बनेगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here