लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय डेंटल पीडियाट्रिक्स एवं प्रीवेंटिव डेंट्रीस्ट्री विभाग एवं गु्रप फार्मास्यिूटिकल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 7 से 15 वर्ष के बच्चों व उनके परिजनों की काउंसिलिंग की गयी। उन्हें दांत सम्बंधी बीमारियों से बचने की जानकारी दी गयी। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मनिपाल डेंटल कॉलेज कर्नाटका की डॉ. शोभा टण्डन ने कहा कि स्कूल व घर से बाहर खेलते समय सावधानी बरतना चाहिए। अक्सर खेल के दौरान दांतों में चोट लग जाती है उनके दांत टूट जाते हैं। खेल के दौरान अगर बच्चों के दांत में चोट लग जाए, दांत आधा या पूरा टूट कर बाहर गिर जाए तो दांत को फेके नहीं, उसे रख लें और प्रीवेंटिव डेंट्रीस्ट्री विभाग में टूटे हुए दांत को डाक्टरों द्वारा दोबारा लगाया जा सकता है। डॉ. राकेश कुमार चक ने बताया कि प्रतिदिन दो बार ब्राश करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भोजन में हरी साग-सब्जी, गाजर, मूली, दाल व खीरा इत्यादि को शामिल करें जिससे दांतों में कीड़े लगने की संभावना कम से कम होती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ब्राश व टूथपेस्ट देते हुए दांतों की सफाई का सही तरीका बताया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में महात्मा मेमोरियल इण्टर कॉलेज बच्चों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कला एंव रंगोली प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला प्रतियोगिता में छात्रा राधा मोदी ने प्रथम पुरस्कार, श्रेयश कृष्णा ने द्वितीय पुरस्कार तथा अक्क्षीता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीडीएस के छात्र शशांक शेखर, अपराजिता राय और आस्था की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया, द्वितीय स्थान पर नेहा रानी, शुभांग द्विवेदी, ब्यूटी पाण्डे और रिजवाना हनफी रही तथा तृतीय पुरस्कार पायल पंवर, मौलिक सिंह, नितीज्ञा कुमार और गौरव मिश्रा को दिया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पठन-पाठ्न से संबंधित लेखन सामग्री से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पीडीयाट्रिक्स एवं प्रीवेंटिव डेंट्रीस्ट्री विभाग के डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. रिचा खन्ना व डॉ. अफरोज आलम अंसारी उपस्थित रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












