क्वीन मैरी लिफ्ट में गर्भवती महिलाएं फसी

0
600

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में लिफ्ट करीब बीस मिनट तक फंसी रही। लिफ्ट में गर्भवती महिलाएं व तीमारदार होने से हड़कम्प मच गया। मौके पर तकनीशियन न होने से लिफ्ट का दरवाजा खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद केजीएमयू प्रशासन इस घटना को दबाने में जुटा हुआ है। केजीएमयू प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नही है,जब कि क्वीन मेरी अस्पताल में दोपहर तक हड़कम्प मचा रहा।

क्वीन मेरी अस्पताल में करीब बारह बजे फैकल्टी के सामने वाली लिफ्ट अचानक रूक गयी। कुछ देर तो लोगों ने खुद चलने का इंतजार किया। लिफ्ट के अंदर गर्भवती मंिहलाएं व तीमारदार थे। थोड़ी देर तक लिफ्ट न खुलने पर अंदर हड़कम्प मच गया। घबराये तीमारदार दरवाजा पीटने लगे, तो लोगों ने खुद लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इस दौरान क्वीन मेरी अस्पताल प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ। जब भीड़ बढ़ने लगी आैर हंगामा मचने लगा, तब लिफ्ट तकनीशियन की तलाश शुरू की गयी। काफी देर आने पर लिफ्ट का दरवाजा किसी तरह से खोला गया। इस घटना पर संवेदनहीन बना केजीएमयू प्रशासन के प्रवक्ता डा. सुधीर इस प्रकार की घटना को ही पूरी तरह से नकार रहा है, जबकि क्वीन मेरी प्रशासन इस घटना को मान रहा है आैर उसका कहना है कि लिफ्ट फंसी जरूर थी कि लेकिन कोई हताहत नहीं है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसंस्थान के हास्पिटल ब्लाक में कार्डियक ओपीडी बंद!
Next articleनर्स मेंटर को करेंगे दक्ष, चुस्त-दुरुस्त होंगे प्रसव कक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here