डा. अवनीश को बेस्ट यंग टीचर अवार्ड, डा. पाहवा बने अध्यक्ष

0
1538

लखनऊ। एसोसिएशन ऑफ सर्जन आफ इंडिया यूपी चैप्टर की वार्षिक कांफ्रेंस के बाद गठित नयी कमेटी में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जन्स एक बार फिर महत्वपूर्ण पदों पर धाक जमा दी है। इसमें सर्जरी विभाग के प्रो. हरविंदर सिंह पाहवा को यूपी चैप्टर का अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। कांफ्रेंस में केजीएमयू की सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रो. अवनीश कुमार को बेस्ट यंग सर्जिकल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यूरो आंकोलॉजिस्ट के रूप में देशभर में विख्यात डा. पाहवा के मनोनयन तथा सर्जरी में कई नये अपडेट करके नया आयाम बनाने वाले डा. अवनीश के बेस्ट यंग सर्जिकल टीचर अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर केजीएमयू फैकल्टी एसोसिएशन ने खुशी जतायी है।

यही नहीं एसोसिएट प्रो. अजय कुमार पाल को ट्रैव्लिंग फेलोशिप अवार्ड से दिया गया है। जब कि जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. अभिनव अरुण सोनकर को प्रमुख संपादक जर्नल आफ यूपी चैप्टर, प्रो. विनोद जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। डा. जैन वर्ष 2022 में अध्यक्ष बनेंगे।

 

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहैलो…. यह केजीएमयू का एफएम रेडियो स्टेशन है और आप सुन रहे है….
Next articleकेजीएमयू प्रतिकुलपति पद, दावेदारी शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here