केजीएमयू : धनतेरस पर सबसे ज्यादा दो बेटियां बटोंरेगी हीवेट,चांसलर तथा गोल्ड, सिल्वर

0
520

लखनऊ। इस बार धनतेरस के दिन किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 15 वें दीक्षांत समारोह हो रहा है। समारोह में मेधावियों को गोल्ड , सिल्वर व कास्यं मेडल प्रदान कियें जाएंगे। खास बात यह होगी सबसे ज्यादा दो बेटियां ही केजीएमयू का महत्वपूर्ण पुरस्कार हीवेट, चासंलर तथा गोल्ड व सिल्वर मेडल के साथ कैश प्राइज भी जीतेगी। हालांकि कुल मिलने वाले मेडल्स में चालीस प्रतिशत मेडल लड़कि यों को ही मिले है।

केजीएमयू के 15 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित होगा। इस दिन धनतेरस का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस हर किसी की चाहत होती है कि वह गोल्ड या सिल्वर खरीद सके या पुरस्कार में मिले, लेकिन यह चाहत केजीएमयू के मेधावियों की पूरी होने जा रही है। उनकी मेहनत का पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल एंव कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल यह मेडल्स के रूप में प्रदान करेंगी। अगर देखा जाए तो केजीएमयू के प्रमुख मेडल चासंलर, हीवेट व विश्वविद्यालय पुरस्कार सम्मान दो लड़कियों को मिले है। समारोह में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा सना मोहसिन को प्रतिष्ठित हीवेट मेडल से प्रदान किया जाएगा। सना मोहसिन को कुल 18 मेडल मिलेंगे। इनमें 10 स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य व तीन कैश प्राइज मिलेंगे।

इस वर्ष का चांसलर मेडल आकर्षि गुप्ता को प्रदान दिया जाएगा। उन्हें कुल 25 मेडल मिलेंगे। इनमें 16 स्वर्ण, चार रजत, दो बुक प्राइज तथा तीन कैश प्राइज मिलेंगे। प्रमुख मेडल्स पर केजीएमयू लड़कियों का ही कब्जा है, हालांकि कुल मिला कर साठ प्रतिशत लड़कों ने मेडल्स पर कब्जा किया है आैर चालीस प्रतिशत लड़कियां है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपब्लिक खुद देखें, काम हो रहा है कि नहीं
Next articleबलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे का उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here