लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतीकात्मक कुलाधिपति एवं विशिष्ट अतिथियों ;प्रतीकात्मक के विराजमान होते ही लोगों ने अपना स्थान ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुनिता मानिक द्वारा कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ;प्रतीकात्मक एवं विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना जी की भूमिका में फॉर्माकालॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए के सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव की भूमिका, कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीएसनारारण द्वारा निभाई।
दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के राज्यपाल एंव कुलाधिपति डॉ. पुनिता मानिक ;प्रतीकात्मकद्ध की स्वीकृति मिलने के साथ ही किया गया। दीक्षांत समारोह की शुरूआत वंदेमातरम् से और इसका समापन राष्ट्रगान से किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर्मी बैंड ने अपनी धूनों से वहां मौजूद सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीक्षांत समारोह में क्रमशः इस पंक्तिवद होकर जिसमें सबसे आगे विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, उनके पीछे आचार्य, सह-आचार्य, तथा उसके उपरान्त सहायक-आचार्य, विद्या परिषद सदस्य, कार्य कारिणी परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहें। इसके बाद अधिष्ठाता, कुलपति, प्रति कुलपति और अंत में कुलाधिपति होते हैं। कार्यक्रम के बाद यह क्रम उलटा हो जाता है और सबसे आगे मुख्य अतिथि होते हैं।
15 वें दीक्षांत समारोह में 45 मेडिकल छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस, बीडीएस, पीएचडी एवं परिचार्या सहित अन्य उपाधियां एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। पिछले वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स में से लगभग 40 प्रतिशत मेडल छात्राओं को मिले हैं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल एंव कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल होंगी तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना विशिष्ट अतिथि एवं आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा सना मोहसिन को प्रतिष्ठित हीवेट मेडल से नवाजा जाएगा। सना मोहसिन ने एमबीबीएस की फाइनल प्रोफेशनल की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 18 मेडल मिलेंगे। इनमें 10 स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य व तीन कैश प्राइज मिलेंगे। इस वर्ष का चांसलर मेडल आकर्षि गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। उन्हें कुल 25 मेडल मिलेंगे। इनमें 16 स्वर्ण, चार रजत, दो बुक प्राइज तथा तीन कैश प्राइज मिलेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












