Advertisement
Home Medical News अत्याधुनिक लेजर सुइट सिर्फ केजीएमयू में

अत्याधुनिक लेजर सुइट सिर्फ केजीएमयू में

0
742

लखनऊ। देश में पहला लेजर सुइट यूनिट स्थापित करने का श्रेय कि ंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय मिला है। इस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त लेजर सुइट देश के किसी सरकारी व निजी अस्पताल में नही है। यह जानकारी केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने दी। प्रो. भट्ट प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा स्थापित लेजर पर एक दिवसीय कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला में मुम्बई के डा. एलडी धामी, डा. विवेक कुमार आदि ने भी लेजर तकनीक की जानकारी दी।

कुलपति डा. भट्ट ने कहा कि लेजर सुइट में सभी प्रकार के लेजर तकनीक से इलाज किया जा रहा है। वह भी बहुत कम शुल्क में। विभाग प्रमुख डा. ए के सिंह ने कहा कि उच्चश्रेणी एवं विश्वस्तरीय का लेजर सुइट मौजूद नही है। यह केजीएमयू की बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली से आये प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डा. विवेक ने लेजर से त्वचा सम्बधी दिक्कतों इलाज की जानकारी दी। त्वचा रोग आैर सौन्दर्य विशेषज्ञ डा. अनिल ने बताया कि लेजर तकनीक से अनचाहे बालों को आसानी से हटाया जा सकता है। यहीं पुराने घाव के निशान को भी मिटा दिये जाते है। सौन्दर्य के क्षेत्र में लेजर तकनीक का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। कार्यशाला में डा. बृजेश मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकेजीएमयू: डा. केपी सिंह बर्खास्त, डा. आशीष बाखलू निलम्बित, 113 को प्रमोशन
Next articleरैंप वाक में जलवा बिखेरा ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुकी महिलाओं ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here