लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई बना स्टेट आर्गन एण्ड टीशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) का सेंटर बन गया है। ऊतक और मानव अंग प्रत्यारोपण करने वाले प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पताल सोटो के अधीन काम करेंगे। अस्पतालों को सोओ के नियमों का पालन करना होगा। पीजीआई के अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश हर्षवर्धन को सोटो का नोडल अफसर नामित किया गया है। डॉ. हर्षवर्धन बताते हैं कि सोटो के गठन से राज्य में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले साल जनवरी से संगठन प्रदेश स्तर पर काम करना शुरू कर देगा। जागरूकता अभियान के जरिए प्रदेश में लिवर, गुर्दा, स्टेम सेल, कॉनिया, बोन मैरो प्रत्यारोपण आदि शरीर के अन्य अंगों के प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता अभियान चलाएंगे। सोटा अब प्रदेश के अस्पतालों में प्रत्यारोपण का इंतजार करने वाले मरीज और अंगदान करने वाले लोगों का ब्योरा जुटा रहा है। सोटो प्रदेश में अंग दान देने वाले और लेने वाले के लिए प्रदेश में जल्द नियम बनाया जाएगा।
डॉ. हर्ष वर्धन बताते हैं कि अंग प्रत्यारोपण, अंगों का वितरण और अंग निकालने के लिए नियम बनने के बाद किसी ब्रोन डेड के अंगों को देने में मदद मिलेगी। संगोष्ठी में पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर, सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल, एमएस डॉ. एके भट्ट के अलावा नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. नारायण प्रसाद, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सत्येंद्र तिवारी मौजूद रहे। अब प्रदेश में बनेगा टिशू बैंक डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में अपना टिशू बैंक बनेगा, जिसमें हार्ट वाल्व, स्टेम सेल, टिशू , स्किन , कार्निया सहित अन्य अंग उपलब्ध होंगे। अंग लेने व देने की जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर और एप होगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












