Advertisement
Home Medical News ढाई घंटे सर्वर ठप रहने पीजीआई में परेशान मरीज

ढाई घंटे सर्वर ठप रहने पीजीआई में परेशान मरीज

0
660

लखनऊ। संजयगांधी पीजीआई में सोमवार करीब ढाई घंटे सर्वर खराब रहा। इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन,कैश जमा, रिपोर्ट के लिये घंटो इंतजार करना पड़ा। नवीन ओपीडी में काफी इंतजार के बाद तीमारदारों की काउंटर पर मौजूद कर्मियों से नोक झोक भी हुई। मौके पर पहुंचे गार्डों ने स्थिति को संभाला और तीमारदारों को शांत कराया। दोपहर एक बजे के बाद सर्वर ठीक होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। संस्थान प्रशासन का कहना है कि यूपीएस में तकनीकी खराबी की वजह से सर्वर में दिक्कत आयी थी, जिसे दूर कर लिया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीजीआई का अचानक सर्वर ठप्प हो गया।

रजिस्ट्रेशन व कैश काउंटरों पर काफी भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद दोबारा सर्वर चला गया। काउंटरों पर लम्बी-लम्बी लाइनें लग गईं। काफी देर तक सर्वर ठीक न होने और कर्मियों द्वारा सही जानकारी न दिये जाने से मरीज और तीमारदार भड़क गये। तीमारदारों की कर्मियों से नोकझोक भी हुई।करीब ढाई घंटे बाद सर्वर ठीक हुआ। तब जाकर मरीजों ने रजिस्ट्रेशन, कैश जमा करने के साथ ही डॉक्टरों ने मरीजों को देखना शुरू किया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleन्यूरो सर्जरी कर सिर की धंसी सरिया निकाली
Next articleनेत्रदान काउंसलर प्रशिक्षण पूरा, दिया प्रमाणपत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here