Advertisement
Home Medical News जांच के निर्देश दिये सीएमओ ने

जांच के निर्देश दिये सीएमओ ने

0
841

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित निजी हॉस्पिटल में नगर निगम कर्मचारी रमेश चंद्र की मौत के चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। सीएमओ का कहना है सोमवार को टीम अस्पताल जाकर जांच करेंगी आैर आवश्यकता पडने पर तत्काल नोटिस भी जारी कर सकती है।

बताते चले कि ठाकुरगंज बालागंज पुराना तोपखाना के पास रहने वाले नगर निगम कर्मचारी रमेश चंद्र 50 को बीते 30 मार्च को पेट में दर्द होने के बाद पित्त की थैली में पथरी बतायी गयी थी। इसके बाद परिजनों ने चित्रांश हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। यहां पर डॉक्टर ने पित्त की पथरी का ऑपरेशन पहले दूरबीन विधि से करने की कोशिश की, लेकिन वह फेल हो गया तो मरीज को दोबारा बेहोशी देकर पेट में चीरा लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि यहां पर तबियत बिगड़ने परिजनों ने एरा मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया।

करीब 25 दिन कॉलेज में वेंटिलेटर पर रहने बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सेप्टीसीमिया आया था। परिजनों ने डाक्टरों के लापरवाही की शिकायत स्वास्थ्य विभाग में की। शिकायत के चार दिन बीतने बाद स्वास्थ्य विभाग की जागा है। सीएमओ का कहना है दो सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। जो हफ्ते भर में जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी। जांच में लापरवाही मिलने पर अस्पताल को बंद कराया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकेजीएमयू : पारा चढ़ा, एसी पस्त, बेहाल मरीज
Next articleअक्षय की ‘गुड न्यूज’ 27 दिसम्बर को रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here