Advertisement
Home Medical News चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से पीएमएस डाक्टर्स नाराज

चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से पीएमएस डाक्टर्स नाराज

0
1139

लखनऊ। चुनाव आयोग की मनाही के बाद प्रदेश के जनपदों में पीएमएस संवर्ग के डाक्टरों की ड्यूटी चुनाव में लगाने से डाक्टरों ने नाराजगी प्रकट करते हुए आक्रोश जताया है। चुनाव ड्यूटी लगाने का विरोध का मुद्दा रविवार को प्रोविन्शियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीएमएस) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में छाया रहा। बैठक में डाक्टरों का दुर्गम क्षेत्रों में विशेष पैकेज दिये जाने, स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों में सुरक्षा के लिए सेवानिवृत सैन्य कर्मियों की तैनाती की मांग भी की गयी है।

गोमती नगर के लोहिया संस्थान में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने संवर्ग के डाक्टरों को केद्र के समान मूल वेतन का 20 प्रतिशत प्रैक्टिस वेतन बन्दी भत्ता प्रदान करने के लिए बैठक में सदस्यों ने एक स्वर से शासन- प्रशासन के प्रति धन्यवाद दिया। महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि डाक्टरों के पुननिर्योजन की इस व्यवस्था की सरकार समीक्षा करें, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज प्रदान करें। बैठक में सदस्यों ने सेवाओं की कार्यदशा सुधारने आैर काम के घंटे निर्धारित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में डाक्टरों ने एक मत से कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों व कर्मचारियों के रिक्त पदों के मानक के अनुसार भरने की कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डाक्टरों में एक मत से कहा कि जहां पर 24 घंटे क्लीनिकल व मेडिकोलीगल सेवाएं दी जा रही है। वहां पर 24 घंटे सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि डाक्टर्स भय मुक्त होकर सुरक्षित हालात में अपनी सेवाएं प्रदान कर सके। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मुख्यालय डा. आशुतोष दुबे, उपाध्यक्ष महिला डा. निरुपमा सिंह,डा. विनय कुमार, डा. भावतोष शंखधर, डा. अनिल त्रिपाठी सहित अन्य डाक्टर मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleजरूरी नहीं एमआरआई हो, अल्ट्रासाउंड तकनीक भी है कारगर
Next articleकेजीएमयू : पारा चढ़ा, एसी पस्त, बेहाल मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here